Trump को पछाड़कर Nobel Peace Prize जीतने वाली ये 'गुमनाम' महिला कौन है? | Maria Corina Machado |

        डॉनल्ड ट्रंप गाज़ा डील नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार। लेकिन 2025 का नोबेल मिला एक ऐसी महिला को जो आज अपनी ही सरकार से छिप कर जी रही हैं। ट्रंप को पछाड़ने वाली तानाशाह को चुनौती देने वाली यह कहानी है मारिया कोरीना मचादो की। 
 आज हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार नोबेल शांति पुरस्कार की। हर साल की तरह इस बार भी सबकी नजरें नॉर्वे पर थी। अटकलों का बाजार गर्म था और एक नाम जो सबसे ज्यादा उछल रहा था वो था अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का। ट्रंप खुद कई बार कह चुके थे कि वह इस पुरस्कार के हकदार हैं। हाल ही में हुई ऐतिहासिक गाजा शांति डील के बाद तो यह लगभग तय माना जा रहा था। लेकिन नोबेल कमेटी ने हमेशा की तरह सबको चौंका दिया। पुरस्कार डोनल्ड ट्रंप को नहीं बल्कि वेनेजुएला की एक ऐसी नेता को दिया गया जिसका नाम शायद आपने आज से पहले कभी ना सुना हो। एक ऐसी महिला जिन्हें अपने ही देश में लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने के लिए जान बचाने के लिए छिपना पड़ रहा है। तो आज का हमारा सबसे बड़ा सवाल यही है। आखिर कौन है मारिया कोरीना मचादो? वो गुमनाम नायिका जिन्होंने दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों में से एक डॉनल्ड ट्रंप को पछाड़कर नोबेल शांति पुरस्कार अपने नाम कर लिया।
 
इस कहानी को समझने के लिए हमें वेनेजुएला चलना होगा। एक ऐसा देश जो अपनी अथाह तेल संपदा के बावजूद आज एक गहरे राजनैतिक और मानवीय संकट से जूझ रहा है। यहां सालों से निकोलस माधुरों की तानाशाही सरकार है। माधुरों पर मानवाधिकारों के हनन, चुनावों में धांधली और विपक्ष को कुचलने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। और इसी तानाशाही के खिलाफ उठने वाली सबसे बुलंद आवाजों में से एक हैं मारिया कोरीना मचादो। आपको जानकर हैरानी होगी कि मारिया कोई पारंपरिक राजनेता नहीं है। वो एक इंडस्ट्रियल इंजीनियर थी। लेकिन जब उन्होंने अपने देश को तानाशाही की तरफ बढ़ते देखा तो वह चुप नहीं रह सकी। 20 साल से भी पहले उन्होंने सुमाते नाम का एक संगठन बनाया। इसका मकसद था देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराना। उनका एक नारा था जो आज नोबल कमेटी ने भी दोहराया है। चॉइस ऑफ बैलेट्स ओवर बुलेट्स। यानी हम गोलियों का जवाब गोलियों से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से देंगे। लोकतंत्र की ताकत से देंगे। सोचिए एक ऐसा नेता जो हिंसा के बदले वोट की ताकत पर विश्वास करता है। यही वो सिद्धांत था जिसने मारिया को वेनेजुएला के लोगों के बीच एक नायक बना दिया। उन्होंने लगातार न्यायिक स्वतंत्रता, मानवाधिकार और लोगों की आवाज बुलंद करने का काम किया। लेकिन तानाशाह को ऐसी बुलंद आवाजें कहां पसंद आती हैं? जब 2024 में राष्ट्रपति चुनाव आए तो मारिया विपक्ष की सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार थी। माधुर सरकार उनसे डर गई। अदालतों का इस्तेमाल करके उन पर चुनाव लड़ने से ही प्रतिबंध लगा दिया गया। लेकिन मारिया ने हार नहीं मानी। उन्होंने विपक्ष को एकजुट किया और अपनी जगह एडममंडो गोंजालेस को उम्मीदवार बनाया और उनके लिए जमकर प्रचार किया। नोबेल कमेटी ने उन्हें विपक्ष को एकजुट करने वाली एक की यूनिफाइंग फिगर यानी एक मुख्य एकताकारी शक्ति कहा है। आज मारिया कोरीना मचादो को अपनी जान का खतरा है। वो मादु सरकार के डर से छिपकर रहने को मजबूर हैं। लेकिन उनके साहस, निडरता और लोकतंत्र के लिए उनकी दशकों लंबी लड़ाई को आज दुनिया ने सलाम किया है।   
अब वापस आते हैं डॉनल्ड ट्रंप पर। तो क्या उनके साथ नाइंसाफी हुई? देखिए नोबल कमेटी ने साफ किया है कि उन्होंने अपना फैसला ट्रंप की गाजा डील के ऐलान से पहले ही कर लिया था। कमेटी ने ट्रंप की जगह मारिया को चुना क्योंकि वह दुनिया को एक संदेश देना चाहते थे। संदेश यह कि जब कोई व्यक्ति एक दमनकारी शासन के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से दशकों तक लोकतंत्र के लिए लड़ता है तो दुनिया उसे देखती है। उसे पहचानती है। यह पुरस्कार सिर्फ मारिया का नहीं बल्कि वेनेजुएला के उन करोड़ों लोगों का सम्मान है जो एक आजाद सुबह का सपना देख रहे हैं। यह दुनिया भर के उन सभी लोगों के लिए एक उम्मीद है जो तानाशाही के साए में जी रहे हैं। तो अगली बार जब कोई कहे कि एक अकेला इंसान क्या कर सकता है तो उन्हें मारिया कोरीना मचादो की कहानी बताइएगा। एक इंजीनियर जिसने गोलियों को नहीं बैलेट को चुना और आज शांति का सबसे बड़ा पुरस्कार अपने नाम कर लिया। आप इस फैसले के बारे में क्या सोचते हैं? क्या नोबेल कमेटी ने सही व्यक्ति को चुना? हमें कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर बताइएगा। 

( credit ndtv )


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पृथ्वी पे सोना कैसे आया ? क्या सोना पहलेसे पृथ्वी पर है ? How is gold formed in the earth? in hindi

दूतावास क्या होता है ? दूतावास के कार्य ? dutavas kya hai ? in hindi

हाई जम्प high jump information - in hindi