Japan PM: कौन हैं तकाची जो बनेंगी Japan की पहली महिला PM? | Sanae Takaichi Japan PM | News

 जापान में रच गया है इतिहास। जापान में पहली बार महिला पीएम बनेगी। कौन है तकाची जो बनेंगी देश की पहली महिला पीएम? और भारत, चीन और अमेरिका पर इनका स्टैंड क्या है? जापान के इतिहास में पहली बार कोई महिला प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने जा रही हैं। सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी यानी कि एलडीपी ने पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री सना ए तकाईची को अपनी नई अध्यक्ष चुना है। 

जापान में बहुमत वाली पार्टी का अध्यक्ष ही प्रधानमंत्री बनता है। इसलिए लगभग तय है कि तकाईची ही देश की अगली प्रधानमंत्री होंगी। तकाईची को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजू आबे का करीबी माना जाता है जो जापान की सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। सैनी की पहचान एक कंजर्वेटिव नेता की रही है। उन्होंने 10 साल में जापान की अर्थव्यवस्था को दुगना करने की योजना पेश की है। तो आइए इसी बहाने हम जान लेते हैं कि उनकी विदेश नीति खासकर भारत, चीन और अमेरिका के संदर्भ में इन तीनों देशों को लेकर उनकी राय क्या है। भारत और जापान के बीच पहले से ही मजबूत आर्थिक और रणनीतिक संबंध हैं और ताकाईची इन संबंधों को और बढ़ाने की इच्छुक हैं। उनका मानना है कि दोनों देशों को मिलकर चीन की बढ़ती सैन्य ताकत का मुकाबला करना चाहिए। द डिप्लोमेट की एक खबर के मुताबिक उन्होंने ताइवान की यात्रा के दौरान भारत, ताइवान, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच एक क्वासी सुरक्षा गठबंधन बनाने का प्रस्ताव दिया था ताकि आपसी हितों की रक्षा की जा सके। सना ए तकाईची अपने चीन के खिलाफ कड़े रुख के लिए जानी जाती हैं। वे अक्सर टोक्यो के यासू कुनी शाइन जाती हैं जो जापान के युद्ध में मारे गए सैनिकों को सम्मानित करता है और अक्सर पड़ोसी देशों को नाराज कर देती हैं। कर देता है। मतलब जैसे पूर्वी प्रधानमंत्री आबे ने प्रधान जापान की सेना को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए थे। वैसे ही ताकाइची भी चीन के खिलाफ देश की सैनिक ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि वे चीन को अपना मुख्य प्रतिद्वंदी मानती हैं। अमेरिका के साथ उनके रिश्ते भी मजबूत है लेकिन वे कुछ व्यापारिक समझौते पर पुनर्विचार की पक्षधर हैं। उनका मानना है कि जापान को अमेरिका के साथ अपने संबंधों को समान साझेदारी के रूप में देखना चाहिए ना कि एक तरफ़ा निर्भरता के रूप में। ताकाईची हाल ही में ट्रंप प्रशासन के साथ हुए ट्रेड डील के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा है कि इस पर फिर से बातचीत की जानी चाहिए। दरअसल जापान और अमेरिका के बीच अगस्त में डील हुई थी। इसमें जापान ने अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश करने का वादा किया था। कौन है अब जिसकी हम बात कर रहे हैं जो जापान इतिहास रचने जा रहा है। यानी कि पहली महिला प्रधानमंत्री साने ताकायची आखिर है कौन? 64 साल की साने ताकायची एक कंजर्वेटिव नेता मानी जाती हैं। वो विवादास्पद यासूक कुनी मंदिर में नियमित रूप से जाने, जापान के शांतिवाद संविधान में बदलाव और ताइवान के साथ सुरक्षा सहयोग बढ़ाने जैसी नियतियों का समर्थन करती रही हैं। उन्होंने अमेरिका के साथ निवेश समझौतों की समीक्षा करने का भी सुझाव दिया है। रन ऑफ से पहले अपने भाषण में ताकाईची ने कहा था कि देश भर से आई कड़ी आलोचनाओं जिसमें कहा गया कि हमें समझ नहीं आता कि एलडीपी किसके लिए खड़ी है ने मुझे प्रेरित किया। मैं लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और भविष्य को लेकर उनकी चिंता को उम्मीद में बदलना चाहती हूं। अर्थव्यवस्था दुगनी करने पर भी इनका फोकस है। अपनी इस जीत के साथ ही वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। उनके अभियान का मुख्य फोकस देश की आर्थिक बढ़ोतरी और सुरक्षा पर है। तकाईची ने 10 साल में जापान की अर्थव्यवस्था को दुगना करने की योजना पेश की है। साथ ही तकाईची भारत को स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनर मानती हैं। क्वाड और इंडोपेसिफिक में सहयोग बढ़ाने पर भी इनका जोर है। वहीं एपी के मुताबिक नए प्रधानमंत्री की औपचारिक पुष्टि के लिए संसदीय मतदान अक्टूबर के मिडिल में होने की उम्मीद है। जो भी प्रधानमंत्री बनेगा उसे तुरंत ही कूटनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इनमें सबसे अहम होगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात जो अक्टूबर के अंत में दक्षिण कोरिया में होने वाले एशिया प्रांत प्रशांत आर्थिक सहयोग यानी कि एपीईसी सम्मेलन में तय है। इस बैठक में जापान पर रक्षा खर्च बढ़ाने का दबाव डाला जा सकता है। 

(credit news 18 )

read .. Bihar Chunav के साथ इन 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, पूरी डिटेल्स!

read .. CJI BR Gavai Attacked: कौन है वो वकील जिसने बीआर गवाई की ओर फेंका जूता ? क्यों था नाराज।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पृथ्वी पे सोना कैसे आया ? क्या सोना पहलेसे पृथ्वी पर है ? How is gold formed in the earth? in hindi

दूतावास क्या होता है ? दूतावास के कार्य ? dutavas kya hai ? in hindi

हाई जम्प high jump information - in hindi