Bihar Chunav के साथ इन 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, पूरी डिटेल्स!
आप सभी के माध्यम से बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ चुनाव आयोग ने सात राज्यों में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। जिन सीटों पर उपचुनाव होंगे उनमें राजस्थान की अंटा, जम्मू कश्मीर की बड़गांव और नागरोटा, पंजाब की तरनतारण, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डंपा और उड़ीसा की नुआपाड़ा सीट शामिल है।
इन सभी सीटों पर 11 नवंबर को उपचुनाव होंगे। जबकि 14 नवंबर को नतीजे सामने आएंगे। वहीं बिहार में चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। बता दें कि बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने पिछले दो दिनों में बिहार का दौरा किया था और सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की थी। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को वोटर की लिस्ट जारी कर दी गई है। लेकिन अगर इसमें कोई त्रुटि या नाम छूट जाता है तो नॉमिनेशन के 10 दिन पहले ठीक करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस बार के बिहार के चुनाव बेहद आसान होंगे। मतदाताओं की सुविधा का खासा ख्याल रखा जाएगा। 30 सितंबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार बिहार के कुल मतदाताओं की संख्या 7.43 करोड़ तक पहुंच गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार में कुल मतदाता 7.43 करोड़ हैं। जिनमें पुरुष मतदाता 3.92 करोड़ और महिला मतदाता 3.50 करोड़ और ट्रांसजेंडर मतदाता 1725 हैं। 18 से 19 साल के 14.1 लाख लोग इस बार पहली बार मतदान करेंगे।
credit (ndtv news)
read ... Arattai App Reality - information - hindi
read .. CJI BR Gavai Attacked: कौन है वो वकील जिसने बीआर गवाई की ओर फेंका जूता ? क्यों था नाराज।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें