केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कितने परसेंट बढ़ा। DA Hike 8th Pay Commission

  नमस्कार, 

 देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की मुराद आखिरकार पूरी हो गई है। केंद्र सरकार ने दशहरे से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डियरनेस अलाउंस या महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। डीए में सीधे 3% की बढ़ोतरी की गई है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस पर सर्वस्मति से फैसला लिया गया। मोदी कैबिनेट के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों को अब तक मिल रहा 55% महंगाई भत्ता बढ़कर अब 58% तक हो जाएगा। डीए बढ़ने से वेतन और पेंशन दोनों में इजाफा होगा। जिसका लाभ 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों को मिलेगा। केंद्र सरकार ने इससे पहले मार्च में महंगाई भत्ता 2सदी बढ़ाया था। जिस पर केंद्रीय कर्मचारी कुछ असंतुष्ट दिखाई दिए थे। जिसके बाद यह कयास लगने शुरू हो गए थे कि सरकार दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को खुश कर सकती है। नव भारत टाइम्स ने कुछ दिन पहले ही अपनी एक विशेष रिपोर्ट में प्रबल संभावना जताई थी कि केंद्र महंगाई भत्ते में 3% तक का इजाफा करने की तैयारी में है। जो बात अब सत्य साबित हो गई है। लिहाजा अब केंद्रीय कर्मचारियों को 58% की दर से महंगाई भत्ता मिलने लगेगा। कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने इस त्यौहारी सीजन की शुरुआत में जीएसटी की दरों में बदलाव कर लोगों को खुश करने का मौका दिया है। जिसके बाद यह उम्मीदें बढ़ गई थी कि सरकार डीए बढ़ोतरी के लिए दिसंबर तक का इंतजार ना करके दिवाली से पहले ही इसकी घोषणा कर देगी। वो घोषणा अब हो चुकी है जिससे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कान दौड़ गई है। केंद्र सरकार हर साल दो बार डीए में फेरबदल करती है। पहला बदलाव होता है जनवरी से जून महीने के बीच और दूसरा बदलाव होता है जुलाई से दिसंबर के बीच। इससे पहले मार्च में महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था। सीपीआई आईडब्ल्यू या ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के जारी होने के बाद यह तय हो गया था कि जनवरी 2025 में डीएडीआर 2% बढ़ेगा। दिसंबर 2024 के लिए एआईसीपीआई आईडब्ल्यू 143.7 पर रहा जिससे डीए की गणना 55.98% पर पहुंच गई थी। हालांकि सरकारी नियमों के मुताबिक दशमलव के बाद की संख्या को नहीं जोड़ा जाता। इसलिए इसे 53 से 55 तक ही बढ़ाया गया था। पिछले कुछ सालों में महंगाई भत्ता तीन या 4% की दर से बढ़ता रहा है। लेकिन पिछले 6.5 साल या कुल 78 महीनों में पहली बार ऐसा हुआ था जब डीए में सिर्फ 2 % की बढ़ोतरी की गई थी। इतना कम महंगाई भत्ता इससे पहले साल 2018 में बढ़ाया गया था। जिसके बाद हर बार डीए में 3 से 4% का ही इजाफा देखने को मिला था। अब क्योंकि इसी साल मार्च में डीए हक सिर्फ 2% किया गया था। ऐसे में सेकंड ह 3% होने की उम्मीदें बढ़ी हुई थी। आपको बता दें कि आठवें वेतन आयोग के गठन की भी घोषणा इसी साल की शुरुआत में कर दी गई थी। जनवरी में ही मोदी कैबिनेट ने इसके गठन का ऐलान कर दिया था। ऐसे में लाखों केंद्रीय कर्मचारी और रिटायर्ड कर्मी वेतन और पेंशन बढ़ने के भी इंतजार में हैं। एक्सपेंडिचर सेक्रेटरी मनोज गोविल के मुताबिक इस संबंध में आयोग का गठन भी जल्दी हो सकता है जो आगे की प्रक्रिया पर काम करना शुरू करेगा। इसके सुझावों के आधार पर संभावित तौर से आठवां पे कमीशन जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 के बीच कभी भी लागू हो सकता है। हालांकि इससे जुड़े कुछ पिछले ट्रैक्स ट्रैक रिकॉर्ड जो हैं वो यह बताते हैं कि इस प्रक्रिया में आमतौर से डेढ़ से 2 साल का समय लगता ही है। ऐसे में इस बार भी किसी चमत्कार की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। संभावना यही है कि केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ 2027 से मिलना शुरू हो सकता है। हालांकि यह एक अनुमान है। इसमें थोड़ा सा कमी बेशी हो सकती है लेकिन संभावना यही है जो पिछले ट्रैक रिकॉर्ड्स बताते हैं उसके मुताबिक 2027 से आपको इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस रिपोर्ट में फिलहाल इतना ही। बाकी अपडेट्स के लिए आप बने रहें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दूतावास क्या होता है ? दूतावास के कार्य ? dutavas kya hai ? in hindi

डामर कहा से आता है ? डामर कैसे बनता है ? How to make asfalt ? in hindi

हाई जम्प high jump information - in hindi